Share it

एम4पीन्यूज। 

प्रकृति की तो बात ही निराली है, ना जाने कितने ही तरीके के जीव-जंतु और पेड़-पौधे हैं इसमें, इन्हीं सबमें से हम आज आपको बता रहे हैं एक ऐसे ही अनोखे पेड़ के बारे में। आपको बता दें दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ 144400 वर्ग मीटर में फेला है और ये पेड़ है कोलकाता के पास ‘The Acharya Jagadish Chandra Bose Botanical Garden’ में। ये पेड़ 250 साल से अधिक समय में इतना विशाल हो पाया है कि इसको देख कर लगता है कि ये कोई पेड़ नहीं बल्कि पूरा जंगल ही है।

OMG : यह कोई जंगल नहीं बल्कि सिर्फ एक पेड़ है!
OMG : यह कोई जंगल नहीं बल्कि सिर्फ एक पेड़ है!

अगर आप दूर से देखेंगे ये पेड़ एक जंगल की तरह नज़र आता है। दरअसल, बरगद के पेड़ की शाखाओ से जटाए पानी की तलाश में निचे जमीन की और बढती है। वे बाद में जड़ के रूप में पेड़ को पानी और सहारा देने लगती है। इस पेड़ के साथ भी यहा सिलसिला चलता गया और ये इतना विशाल हो गया मानो पूरा जंगल ही हो।

OMG : यह कोई जंगल नहीं बल्कि सिर्फ एक पेड़ है!
OMG : यह कोई जंगल नहीं बल्कि सिर्फ एक पेड़ है!

आपको बता दें फ़िलहाल इस बरगद की 2800 से अधिक जटाए जड़ का रूप ले चुकी है। 19वीं शताब्दी में यहां आये 2 चक्रवाती तुफानों ने इसकी मूल जड़ को उखाड़ दिया था जो बाद में फंगस लगने के कारण खराब हो गई।

OMG : यह कोई जंगल नहीं बल्कि सिर्फ एक पेड़ है!
OMG : यह कोई जंगल नहीं बल्कि सिर्फ एक पेड़ है!

1925 में इस जड़ को काटकर अलग कर दिया गया पर तब तक कई दूसरी जटाए जड़ का रूप ले चुकी थी। इस कारण ये पेड़ आज भी बढता जा रहा है, और इसकी विशलता तो देखते ही बनती है।


Share it

By news

Truth says it all

Leave a Reply