Share it

एम4पीन्यूज़

संगीत बनाना दुनिया के सबसे रचनात्मक कामों में से माना जाता है | और बात जब ऐसा संगीत बनाने की हो दिल और दिमाग को छु जाए , तब संगीत बनाते वक़्त अक्ल के पर्दों के साथ दिल के जज्बातों को भी खंगोलना पड़ता है|

अमेरिका मैं ब्रॉडवे के नाटक “Hamilton” के थीम सोंग को बनाने में एक साल लग गए| वहीँ टॉम स्चोल्ज़ के एल्बम “Boston” के लिए “More than a Feeling”  बनाने में 5 साल से भी ज्यादा लग गए| पर आज संगीत बनाने के पैमाने बदल चुके हैं| चाहे आप “ये मेरा दिल प्यार का दीवाना “ ले लिजिये, “लैला मैं लैला” , “आओ हुजुर तमको” , “दम मरो दम” या अभी ताज़ा ताज़ा आया हुआ “हम्मा हम्मा “ Ok Jaanu  फिल्म से ले लीजिये| यह सभी पुरानी हिंदी फिल्मों के गानों में तड़का लगा के परोसें गए हैं| और हमें यह पता भी होता है की यह गाना हमारी इस पुरानी बॉलीवुड फिल्म की रीमेक है|

पर क्या आपको पता है की बॉलीवुड की वो पुराने गानों को जिन्हें आप बॉलीवुड की असली कला समझते थे वो असल में दुसरे देशों के गानों से प्रेरित है? मतलब की दूसरी जगह से गानों को कॉपी करने का रिवाज़ नया नहीं पुराना है |

Katyayani Kapoor आपको ले जायेंगी कुछ ऐसे ही गानों के खुलासों पर –

जब कोई बात बिगड़ जाए

1990 फिल्म “जुर्म” के इस भावनात्मक गाने को आपने कभी तो गुनगुनाया ही होगा| हमें यह पता है की राजेश रोशन ने यह गाना बनाया था | पर आपको पता है की इस गाने की धुन असल में 1960’s  में अमेरिका के “500 Miles” गाने का कॉपी है|

यकीन नहीं आता तो यहाँ सुनिए:

चुरा लिया है तुमने जो दिल को:

फिल्म यादों की बारात का यह गाना जीनत अमान पर फिल्माया गया था और र.डी बर्मन का यह गाने आज तक लोकप्रिय है | अरे अरे एक मिनट ! र.डी बर्मन का गान कहें की “Bojoura” का जिस के गाने “If Its Tuesday” के गाने से धुन ली गयी थी?

यह सुनिए :

महबूबा ओ महबूबा

शोले फिल्म का गाना तो आपकी ज़बान पर होगा ही | पर असल में यह गाना ग्रीस के गीतकार Demi Russos के गाने “Say You love me” से प्रेरित था जिनका 2015 में इंतकाल हो गया |

यह सुनिए:

लैला मैं लैला

हाल में आने वाली फिल्म रईस में सनी लियॉन पर फिल्माए गए इस गाने के बारे में हमें यह पता है की इसे पुरानी बॉलीवुड फिल्म “कुर्बानी” से लिया गया है | पर क्या आप जानते हैं की यह “कुर्बानी” फिल्म का भी असली गाना नहीं है? इस धुन को Black Blood एल्बम  में 1975  ke album “Chicano” में गाया गया था |

यह सुनिए :

एक हसीना थी

फिल्म क़र्ज़ का यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था | यहाँ तक की जब इस फिल्म की बॉलीवुड में रीमेक बनी थी तो हिमेश रेशमिया ने इसको अपना ही रूप दे दिया था | पर यह गाने की असल धुन George Benson  की  We as love से ली गयी है |

यहाँ सुनिए :

ॐ शांति ॐ

क़र्ज़ फिल्म का यह गाना ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था और संगीत दिया था राजेश रोशन ने| पर इस गाने का संगीत असल मे Lord Shorty के गाने “Om Shanty Om” से लिया गया है |

यहाँ सुनिए :

बाबूजी धीरे चलना

1954 की फिल्म “आर-पार” में शकीला जी पर फिल्माया गया था | पर इस क्लासिक गाने की धुन Doris Day के गाने “Perhaps Perhaps Perhaps” से ली गयी थी |

यहाँ सुनिए :

तो आपको अब यह अंदाजा लग ही गया होगा की नए बॉलीवुड के साथ साथ पुराना बॉलीवुड भी अपने संगीत की प्रेरणा हर जगह से लेता आया है| अगले लेख में हम आपको यह बताएँगे की कौन से वो हमारे देश के गाने हैं जो खुद दुसरे देश के गानों की प्रेरणा बने|

तब तक सुनते रहिए कुछ पुराने नगमें|


Share it

By news

Truth says it all

Leave a Reply