Share it

-प्रशासन की रसोई में 10 रुपए में भरपेट खाना

एम4पीन्यूज। चंडीगढ़

जयललिता की अम्मा की रसोई सबसे पहले हिट होने के बाद अब प्रशासन की रसोई भी शुरू हो गई है। इसके तहत शहर में जरूरतमंद लोगों को मात्र 10 रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा। पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी बदनौर द्वारा इस रसोई का उद्‌घाटन किया। प्रशासन द्वारा इस अन्नपूर्णा-अक्षयपात्र योजना के तहत पांच से सात हजार जरूरतमदों तक भोजन पहुंचाया जाएगा। जो मशीनों के जरिये ही तैयार होगा।

 

इस रसोई की शुरुआत डिनर यानी रात के भोजन से की गई। प्रशासन द्वारा यह योजना उन लोगों के लिए शुरू की जा रही है, जो खाने के लिए अधिक पैसा खर्च नहीं कर सकते। केवल दस रुपए में लोगों को छह रोटी, सब्जी, चावल और अचार दिया जाएगा। सारा खाना पैक्ड होगा। रेडक्रॉस सोसायटी के साथ साथ यूटी चंडीगढ़ का लेबर डिपार्टमेंट, हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड, सेवा भारती चंडीगढ़ पंचकूला गौशाला ट्रस्ट द्वारा इस योजना को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया जा रहा है।

 

स्कीम की शुरुआत रात के खाने से की जा गई। यानी कि अभी शुरुआत में रात का भोजन ही लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जो शाम सात बजे से नौ बजे के बीच चुनी गई जगहों पर जा-जाकर बांटा जाएगा। खाना प्रति व्यक्ति डाइट के हिसाब से खाना अलग अलग परोसा जाएगा। ताकि बांटने में आसानी रहे समय की भी बचत हो।


Share it

By news

Truth says it all

Leave a Reply