Share it

एम4पीन्यूज़

New year बस आने ही वाला है ! तो क्यों न इस साल नए साल का स्वागत कुछ अलग अंदाज़ में करा जाए?

Katyayani Kapoor आपके लिए लायीं है कुछ ऐसे विदेशी डेस्टिनेशन जहाँ आपका उतना खर्चा भी नहीं आएगा और विदेश यात्रा भी हो जाएगी|

आई सैर करते हैं आपको कुछ ऐसे ही जगहों की :

THAILAND:

अपने किसी न किसी रिश्तेदार को थाईलैंड में हॉलिडे मानते सुना ही होगा| एशिया का यह छोटा सा देश  भारतवासियों में छुट्टियाँ मानाने के लिए काफी लोकप्रिय है| नीले समुद्र, घने जंगल और पक्षी और एक रंगीन औए चकमक नाईट लाइफ  , यहाँ सभी के लिए कुछ न कुछ है और इसके साथ साथ थाईलैंड घुमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में माना जात है| अगर सही टाइम पर बुक किया जाए तो थाईलैंड का एकतरफ़ा  टिकेट आपको केवल 5000 में भी पड़ सकता है | इसके साथ होटल भी आपको 1000 रुपये प्रति दिन के हिसाब से मिल सकते हैं|

यहाँ लीजिये थाईलैंड का नज़ारा :


SRI LANKA:

वव्यक्तिगत रूप से अगर आपको समुद्र और रेत से प्यार है तो हवाई आपके लिए स्वर्ग साबित हो सकता है | इसके साथ ही अपने दक्षिण भारत का स्वाद आपको यहाँ खूब मिलेगा|  यही नहीं खुशबूदार चाय के साथ वहां सी फ़ूड का भी आनंद ले सकतें है| चेन्नई से श्री लंका का एकतरफा किराया मात्र 3000 में आ सकता है |

यहाँ है श्री लंका की एक झलक:

BHUTAN:

भूटान एक ऐसा देश है जो सुन्दर हिमालय वादियों से से घिरा हुआ है| इसके साथ ही यहाँ आपको बौद्ध धर्म को समझने का मौका मिलेगा| भूटान बस या टैक्सी से बिना वीसा के बिना भी जाया जा सकता है | आपकी पूरी भूटान की यात्रा 30000 रुपयों में आराम से पूरी हो सकती है|

यहाँ जायजा लीजिये इस खूबसूरत जगह का :

VIETNAM:

दक्षिण एशिया में स्तिथ एक बहुत ही सुन्दर देश है | चाहे टापू हो या जंगल , नीला समुद्र हो या हरे पहाड़ों पर चावल के खेत, इस छोटे से देश में आपको सब कुछ मिल सकता है| एक औसत होटल यहाँ पर आपको सिर्फ 1200 रूपए में मिल सकता है और आप अपनी पूरी यात्रा रूपए 50000 मैं आराम से पूरी कर सकते है |

यह देखिये :

MALAYSIA:

भव्यता और मिलनसार लोग मलेशिया का दूसरा नाम हैं | कलकत्ता से आपको मात्र 5000 रूपए में भी मलेशिया का टिकेट मिल सकता है | और अगर आपको प्रकृति और जानवरों से प्यार है, हो मलेशिया से अच्छा कुछ नहीं क्योंकि यहाँ कई नेशनल पार्क हैं | इसके साथ आप समुद्री तटपर पर लहरों के बीच मस्ती भी कर सकते हैं | यहाँ की नाईट लाइफ भी काफी प्रसिद्ध है |

यह देखिये :

:


Share it

By news

Truth says it all

Leave a Reply