Share it

एम4पीन्यूज। पंजाब 

पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर मतदान हो गया। शनिवार सुबह मतदान शुरू होने से पहले लंबी में रिहलसल किया गया था। वहीं, जगह-जगह लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। इस दौरान सेलिब्रिटीज ने भी कतार में लगकर वोट डाला। पंजाब में 78.6 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

 

अमृतसर में कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू पत्नी नवजोत कौर के साथ डाला वोट। पटियाला में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डाला वोट। लंबी में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने डाला वोट। सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने भी डाला वोट। लुधियाना में सूरत सिंह खालसा ने वोट डाला। जालंधर में बूथ नंबर 23 पर मां के साथ वोट डालने हरभजन सिंह पहुंचे।

 

आम आदमी पार्टी के पंजाब संयोजक गुरप्रीत सिंह बड़ैच ने बठिंडा में अपना वोट डाला। लहरागागा से कांग्रेस उम्मीदवार राजिंदर कौर भट्ठल ने वोट डाला। मोहाली में गवर्नमेंट स्कूल में बूथ नंबर 126 पर आप के भगवंत मान ने डाला वोट। लंबी के गवर्नमेंट स्कूल में बूथ नंबर 118 पर पहले वोटर ने मतदान किया। कांग्रेस उम्मीदवार परगट सिंह ने जालंधर में बूथ नंबर 66 पर मतदान किया।

 

बटाला से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने किया। अबोहर से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने वोट डाला। ‘आप’ उम्मीदवार जरनैल सिंह ने पटियाला में मतदान किया। मनप्रीत बादल ने भी वोट डाला। पटियाला शहर से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़े जनरल जेजे सिंह (रिटायर्ड) ने अपना वोट डाला।

 

मोहाली में आप के भगवंत मान ने वोट डाला। गुरदासपुर में सुच्चा सिंह छोटेपुर ने डाला वोट। सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ले पटियाला सिटी में गवमेंट गर्ल्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के मॉडल पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया। एसजीपीसी प्रधान प्रो किरपाल सिंह बड़ूंगर ने पटियाला सिटी हल्का के खालसा कॉलेज बूथ पर मतदान किया। अमृतसर में कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी परिवार के साथ डाला वोट। एच एस फुल्का ने अपनी पत्नी मनिंदर कौर के साथ लुधियाना के हलका दाखा में वोट डाला। जालंधर में पंजाबी गायक हंसराज हंस ने किया मतदान।

 

कुर्सी की बाजी यहां :
– सीएम परकाश सिंह बादल, 5 बार सीएम बन चुके हैं।
– कैप्टन अमरिंदर सिंह, 1 बार सीएम रहे हैं।
दोनों नेताओं में लंबी सीट पर मुकाबला है। आप के जरनैल सिंह ने मुकाबला दिलचस्प बना रखा है। हालांकि, कैप्टन पटियाला सिटी से भी लड़ रहे हैं।

 

इन पर भी सबकी नजर:
– नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से मैदान में हैं। जीते तो कांग्रेस में कैप्टन के बाद दूसरा बड़ा चेहरा हो सकते हैं।
– भगवंत मान जलालाबाद से सुखबीर बादल के खिलाफ लड़ रहे हैं। कांग्रेस के रवनीत बिट्‌टू ने मुकाबला त्रिकोणीय बना रखा है।


Share it

By news

Truth says it all

Leave a Reply