Share it

-आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एम4पीन्यूज। चंडीगढ़ 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साले के बेटे एकांश की बीएमडब्ल्यू कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साले के बेटे अकांश की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। अकांश की मौत की वजह सड़क हादसा नहीं बल्कि हत्या बताई जा रही है।

CM वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या, BMW कार से 50 मीटर तक घसीटा
CM वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या, BMW कार से 50 मीटर तक घसीटा

बता दें कि अकांश के दोस्त का एक युवक से विवाद था। दोनों में झगड़ा होने के बाद अकांश ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी ने उसे चंडीगढ़ के सैक्टर-9 में बी.एम.डब्ल्यू. कार से कुचलकर मारने की कोशिश की गई थी। घटना वीरवार सुबह की है। बुरी तरह से घायल अकांश को उसके दोस्तों ने पी.जी.आई. में भर्ती कराया था।

CM वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या, BMW कार से 50 मीटर तक घसीटा
CM वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या, BMW कार से 50 मीटर तक घसीटा

बताया जा रहा है कि वहां अकांश कोमा में चला गया था। जिसके बाद शुक्रवार शाम को उसने दम तोड़ दिया। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने फिलहाल हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और आरोपी युवकों की धरपकड़ के लिए पंजाब में छापेमारी की जा रही है। एक आरोपी पंजाब के पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

CM वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या, BMW कार से 50 मीटर तक घसीटा
CM वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या, BMW कार से 50 मीटर तक घसीटा

वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा के भाई का बेटा था अकांश :
जानकारी के अनुसार, अकांश वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा के भाई का बेटा था। वह कुछ महीने पहले ही चंडीगढ़ में रहने लगा था। चंडीगढ़ के सैक्टर-9 में उसने पार्टनरशिप में एक डिस्क खोला है। बुधवार रात को अकांश के दोस्त दीप ने सैक्टर-9 में नाइट हाउस पार्टी रखी। यहां अकांश के साथ उसका दोस्त शेरा भी पहुंचा था।

CM वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या, BMW कार से 50 मीटर तक घसीटा
CM वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या, BMW कार से 50 मीटर तक घसीटा

उधर, दीप ने आरोपी बलराज व आरोपी हरमहताभ सिंह उर्फ फरियाद को बुला रखा था। पता चला है कि अकांश के दोस्त शेरा और आरोपी बलराज में पुराना विवाद था। पार्टी के दौरान दोनों आपस में उलझ गए। जिसके चलते बलराज और शेरा में मारपीट हुई। अकांश ने बीच-बचाव किया। इसके बाद अकांश और उसका दोस्त राजन व करण वहां से चल गए, लेकिन शेरा वहीं रह गया। उसे लेने जब अकांश वापस गया तो बलराज और उसके साथी ने उस पर बीएमडब्ल्यू कार चढ़ा दी। गाड़ी के टायर के नीचे उसे घसीटा और बाद में उस पर गाड़ी चढ़ाकर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद अकांश के दोस्त उसे पीजीआई ले गए। घटना के एक दिन बाद अकांश ने शुक्रवार शाम को दम तोड़ दिया। बता दें कि अकांश के सिर, पैरों पर गंभीर चोटें लगी थी।

CM वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या, BMW कार से 50 मीटर तक घसीटा
CM वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या, BMW कार से 50 मीटर तक घसीटा

आरोपी फरार, लुधियाना में छापेमारी :
सूत्रों के अनुसार आरोपियों को पकडऩे के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने लुधियाना में एक-दो जगह पर छापेमारी की। रात तक छापेमारी चलती रही, लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, पुलिस पार्टी में आए युवकों से पूछताछ कर सकती है, ताकि हमलावरों के बारे में सुराग हासिल हो सके।

CM वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या, BMW कार से 50 मीटर तक घसीटा
CM वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या, BMW कार से 50 मीटर तक घसीटा

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने इस बारे में कहा कि इस मामले को लेकर राज्यपाल साहब से बात की है। विक्रमादित्य ने आगे कहा, ‘हमें सुबह ही पता लगा है कि आरोपी लड़कों का कोई पॉलिटिकल कनेक्शन है। अकांश की हत्या रंजिशन की गई है। यदि पुलिस ने कार्रवाई में कुछ कमी दिखाई तो हम यह मामला ऊपर तक ले जाएंगे’ ।


Share it

By news

Truth says it all

Leave a Reply