Share it

एम4पीन्यूज। 

कहानियों में लोगों के पत्थर बनने और पत्थर से इंसान बनने के बारे में पढ़ा है, लेकिन इंग्लैंड में हकीकत में इस तरह का कुआं है। इस रहस्यमय कुएं के बारे में कहा जाता है कि इसके पानी को छूने वाली हर चीज पत्थर की हो जाती है।

एक कुआं ऐसा, पानी को छूते ही हर चीज़ बन जाती है पत्थर
एक कुआं ऐसा, पानी को छूते ही हर चीज़ बन जाती है पत्थर

इस कुएं में गिरने वाली पत्तियां, लकड़ियां या फिर जीव सब कुछ पानी के गिरने के कुछ समय बाद पत्थर में बदल जाते हैं। नदी के किनारे स्थित इस कुएं के पास कोई भी इंसान जाना पसंद नहीं करता है। लोगों को डर लगता है कि अगर वे भी इस कुएं के संपर्क में आए, तो वह भी पत्थर में बदल जाएंगे।

एक कुआं ऐसा, पानी को छूते ही हर चीज़ बन जाती है पत्थर
एक कुआं ऐसा, पानी को छूते ही हर चीज़ बन जाती है पत्थर

वैज्ञानिकों ने अपनी जांच में पाया है कि इस कुएं के पानी में कुछ ऐसे तत्वों की मात्रा बहुत ज्यादा है, जिससे हर चीज पत्थर बन जाती है। हालांकि लोग इसे सामान्य कुआं नहीं मानते लेकिन डेली मेल का कहना है कि इस कुंए के पानी में लवण तत्व बहुत अधिक मात्रा में हैं और इसमें टर्फा और ट्रेवरटिन रॉक होने के कारण विभिन्न वस्तुओं और चीजों पर कड़ी धातु का एक कवच सा बन जाता है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह पत्‍थर का बन गया है।

एक कुआं ऐसा, पानी को छूते ही हर चीज़ बन जाती है पत्थर
एक कुआं ऐसा, पानी को छूते ही हर चीज़ बन जाती है पत्थर

आज भी यहां पर 18वीं सदी की कई चीजें देखने को मिलती हैं। अब यह कुआं एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। एडवेंचर ट्रिप पर आने वाले लोग यहां अपना कुछ सामान छोड़ जाते हैं और फिर कुछ हफ्तों बाद उसे पत्थर में बदलता हुआ देखने आते हैं।

एक कुआं ऐसा, पानी को छूते ही हर चीज़ बन जाती है पत्थर
एक कुआं ऐसा, पानी को छूते ही हर चीज़ बन जाती है पत्थर

टैडी बियर, साइकिल और केतली जैसी ये चीजें अब पूरी तरह पत्थर में बदल चुकी हैं। अब यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होता जा रहा है और लोग कुएं से गिरते पानी के नीचे अपना सामान लटका जाते हैं, ताकि बाद में उसे पत्थर में बदलता देख सकें।


Share it

By news

Truth says it all

Leave a Reply